डी ए वी कॉलेज में स्टूडेंट वेलफयर डिपार्टमेंट के वार्षिक पुरस्कार समारोह में श्री इंदरजीत सिंह बोले " युवा लक्ष्य प्राप्ति के लिये अभी से प्रयत्नशील हों"
डी ए वी कॉलेज के ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट का वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इंदरजीत सिंह धामी (सहायक निदेशक, यूथ सर्वीसज़, पंजाब) थे, जिनका स्वागत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बी बी शर्मा और स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट के डीन प्रो अशोक कपूर , प्रो अनूप वत्स, प्रो शरद मनोचाने फूलों की मालाएं पहना कर किया|
मुख्य अतिथि की प्रशंसा करते हुए हुए प्रिंसिपल डॉ शर्मा नें श्री धामी को कर्मठ,जिम्मेदार व्यक्ति, कर्तव्य से जुड़ा यूथ आइकान से सम्भोधित किया, जो युवाओ की बात को, उनकी समस्याओं को समझतें है और उन्हें सुलझनें नें हर समय प्रयत्नशील रहतें है|
मुख्य अतिथि नें अपने भाषण में कहा की युवा पीढी देश का भविष्य ह़ै, युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों को अभी से समझनी चाहिये, ज़िंदगी में अपना एक लक्ष्य अभी से बनाना चाहिये और उसे प्राप्त करने के लगातार प्रयत्न करते रेहना चाहिये|
डिपार्टमेंट की वार्षिक रिपोर्ट डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो अशोक केपर नें पढ़ी, उन्होने कहा डिपार्टमेंट का मुख्य उदेश्य स्टूडेंट्स की समस्याओ को समझ कर, उसका सही ढ़ंग से समाधान करना है, उन्हे खुशी है कि स्टूडेंट्स नें इस उदेश्य को पूरा किया|
समारोह के दौरान कृतिका चोपड़ा नें नृत्य, हार्दिक शर्मा नें गीत और माणिक नें सभ्याचारक नृत्य पेश किया| पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि और प्रिंसिपल द्वारा कन्वेयर में रजत शर्मा(लड़के) और आफिया असलम ( लड़कियां) के इलावा सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र दिये गये|
समारोह में प्रो जे के शर्मा, प्रो अरुण मेहरा, प्रो अनुराग शर्मा, प्रो विजय गुप्ता, प्रो पंकज गुप्ता,प्रो अनूप वत्स, प्रो शरद मनोचा, प्रो संजीव शर्मा, प्रो राम कुमार, प्रो एस के मिड्डा और प्रो संदीप मरवाहा मौजूद थे